पीएमईजीपी ऋण योजना विवरण: पात्रता, ब्याज दर, ऋण योजना, सब्सिडी | PMEGP Loan Scheme Details in Hindi: Eligibility, Interest Rate, Loan Yojana, Subsidy
युवा दोस्तों के लिए एक अच्छी खबर है, अगर आप युवा हैं और किसी प्रकार का उद्योग लगाना चाहते है। तो भारत सरकार आपको अवसर दे रही है। इसका नाम “Pmegp Loan Scheme” है। इस योजना के ताजा अपडेट के अनुसार आज अगर कोई उद्योग लगाना चाहते है तो आप 50 लाख तक का लोन ले सकते। जिसे लिए आपको बैंक में जमीन और अन्य कोई सिक्योरिटी गिरवी रखने के आवश्कता नहीं है। इस लोन की पूरी गारंटी सरकार लेती है।
पीएमईजीपी लोन कैसे मिलता है? (PMEGP Loan Scheme Se Loan Kaise Milta Hai)
Pmegp loan yojana के अंतर्गत दो तरह के उद्योगों के लिए दिया जाता है। पहला मैन्यूफैक्चरिंग उद्योग और दुसरा सर्विस सेक्टर उद्योग दोनो उद्योगों के लिए अलग अलग योजना हैं।
पीएमईजीपी लोन योजना में मैन्युफैक्चरिंग उद्योग के लिए कितना लोन मिल सकता है?
13 जून 2022 के ताजा अपडेट के अनुसार pmegp yojana के अंतर्गत अधिकतम 50 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। इस लोन में आपको जमीन के कागज या किसी की गारंटी देने की आवश्कता नहीं होती।
पीएमईजीपी लोन योजना में सर्विस सेक्टर उद्योग के लिए कितना लोन मिल सकता है?
Pmegp loan yojana के ताजा अपडेट 13 जून 2022 के बाद 30 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। जिसमें मशीन व अन्य उपकरण शामिल है। Pmegp yojana के अंतर्गत आपको किसी प्रकार की गारंटी या जमीन गिरवी रखने की आवश्कता नहीं होती।
पीएमईजीपी लोन लेने के लिए क्या योगताएं होनी चाहिए?
Pmegp loan Scheme से लोन लेने के लिए कुछ योग्यताएं होना आवाशक है। ताजा अपडेट के अनुसार सरकार ने ये योग्यताएं तय करी हैं।
- आपका भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
- आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आप काम से काम 8th क्लास पास होने चाहिए।
- आपको आपकी इनकम का कोई प्रूफ देने की आवश्कता नहीं है।
- आपके परिवार में से एक ही मेम्बर Pmegp loan yojana में आवेदन कर सकता है।
- Pmegp loan केवल नए उद्योग लगाने के लिए होना चाहिए।
पीएमईजीपी लोन कहां से मिलता है?
Pmegp loan के लिए आपको बैंक में आवेदन कर पड़ता है। इस योजना के अंतरगत सभी सरकारी और गैर सरकारी बैंक (Private Bank) लोन देती हैं। इसके लिए आप किसी भी बैंक में आवेदन कर सकते है।
पीएमईजीपी लोन योजना से लोन लेने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए?
Pmegp loan yojana से लोन लेने के आपको कुछ डॉक्यूमेंट्स की आवश्कता पड़ेगी। यह डॉक्यूमेंट्स इस प्रकार हैं।
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- बिजली का बिल (घर और फैक्ट्री का)
- GST रजिस्ट्रेशन (फर्म कर)
- इनकम प्रूफ (अगर कोई हो तो)
- बैंक स्टेटमेंट 12 माह का (अगर है तो)
- लीज एग्रीमेंट उद्योग का (कम से कम 3 साल का)
- प्रोजेक्ट रिपोर्ट (CA बनाएगा)
- CMA Data (CA बनाएगा)
- प्रमोटर प्रोफाइल (CA बनाएगा)
- फोटो पासपोर्ट साइज
- अन्य (बैंक की आवश्कता अनुसार)
यह डॉक्यूमेंट्स तैयार करने से पहले जिस बैंक से आप लोन लेना चाहते हैं उस बैंक में बात कर लें।
पीएमईजीपी लोन अवधि का मिलता है?
Pmegp loan 5 से 7 वर्ष का होता है। इस अवधि में आपको पूरा लोन चुकाना पड़ता है। इसके 6 महीने मोरेटोरियम पीरियड भी मिलता है। इस समय के अंतराल में आपको अपना उद्योग चालू अवस्था में लाना होता है। मोरेटोरियम के समय में केवल ब्याज ही जमा करना होता है।
पीएमईजीपी लोन में क्या सब्सिडी मिलती है?
हां, Pmegp loan में सब्सिडी मिलती है, पर यह शहरी, ग्रामीण, जनरल, जाति जनजाति और अन्य वर्गो के लिए अलग अलग है।
- अगर आप जनरल कैटेगरी से हैं और अपना उद्योग शहर में लगा रहे हैं तो आपको 15% सब्सिडी मिलेगी। और अगर आप अपना उद्योग ग्रामीण क्षेत्र में लगाते हैं तो आपको 25% सब्सिडी मिलेगी।
- अगर आप किसी पिछड़ी हुई जाति से हैं, स्त्री हैं, ट्रांसजेंडर हैं, आर्मी से रिटायर्ड हैं, पहाड़ी क्षेत्रों या सीमा क्षेत्र के हैं, और आप अपना उद्योग शहरी क्षेत्र में लगा रहे हैं तो आपको 25% सब्सिडी मिलती है। और अगर आप अपना उद्योग ग्रामीण क्षेत्र में लगा रहे हैं तो आपको 35% सब्सिडी मिलेगी।
35% सब्सिडी किस भी लोन में मिलने वाली सबसे ज्यादा सब्सिडी है। इससे ज्यादा सब्सिडी किसी भी अन्य लोन में नहीं मिलती है।
Pmegp Loan के लिए बैंक क्या Security ya Mortgage mangti hai?
Pmegp Loan लेने के लिए आपको कोई सिक्योरिटी या मॉर्गेज देने की आवश्यकता नहीं होती। क्योंकि इस लोन की गारंटी भारत सरकार लेती है। यह लोन बिना किसी सिक्योरिटी के मिलता है। बस आपको अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट बैंक में देनी होती है। इस प्रोजेक्ट रिपोर्ट में आपके उद्योग की पूरी जानकारी होती है। प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर बैंक आपको लोन देती है।
नये उद्यमियों के लिये MSME और Pmegp मे कोन सा विकल्प अच्छा है?
Pmegp लोन MSME लोन योजना के अंतर्गत ही आता है। Pmegp आप अधिकतम 50 लाख रुपए का ही ले सकते है। अगर आपके प्रोजेक्ट इससे अधिक लगत है तो आपको MSME अंतर्गत कोई और लोन लेने होगा जिससे आपके उद्योग की आवश्यकता पूरी हो सके।
पीएमईजीपी लोन लेने के लिए कितनी पूंजी लगानी पड़ती है?
Pmegp loan लेने में पूरा पैसा बैंक नहीं देती है। उद्योग लगाने के लिए आपको भी अपना योगदान देना होगा। यह Pmegp Yojana में जाति व जनजाति के लिए अलग अलग है।
- General Category: अगर समानय जाति के हैं तो आपको 10% अपना योगदान देना होगा। बाकी 90% लोन मिल जाएगा। इसका अर्थ यह है, अगर आपका 50 लाख रुपए प्रोजेक्ट है तो आपको 5 लाख रुपए अपनी तरफ से लगाने होंगे।
- Other Categories: अगर आप किसी पिछड़ी हुई जाति से हैं, स्त्री हैं, ट्रांसजेंडर हैं, आर्मी से रिटायर्ड हैं, पहाड़ी क्षेत्रों या सीमा क्षेत्र के हैं तो आपको प्रोजेक्ट वैल्यू का कम से कम 5% इन्वेस्टमेंट करना होगा बाकी का 95% लोन मिल जाएगा। अगर आपका प्रोजेक्ट 50 लाख रुपए का है तो 2.50 लाख आपको अपनी जेब से लगाने होंगे।
Pmegp loan scheme latest subsidy update June 2022
Categories of beneficiaries under PMEGP | Beneficiary‟s contribution (of project cost) | Rate of Subsidy (of project cost) | |
Area (location of project/unit) | Urban | Rural | |
10% | 15% | 25% | |
Special (including SC / ST / OBC / Minorities/ Women, Ex- servicemen, Physically, handicapped, NER, Hill and Border areas etc. | 05% | 25% | 35% |
नोट : PMEGP Loan पर छूट लेने के लिए कुछ नियम और शर्तें हैं।
- निर्माण क्षेत्र के अंतर्गत स्वीकार्य प्रोजेक्ट (Udhyog) की अधिकतम लागत रु. 25 लाख से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
- व्यवसाय/सेवा क्षेत्र के अंतर्गत स्वीकार्य प्रोजेक्ट (Udhyog) की अधिकतम लागत रु. 10 लाख से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
- कुल प्रोजेक्ट की लागत की शेष राशि बैंकों द्वारा सावधि ऋण (Term Loan) के रूप में प्रदान की जाएगी।
Official website for PMEGP LOAN SCHEME: kviconline.gov.in
अन्य पड़ें:
- MSME Loan कैसे लें।
- Mudra Loan कैसे ले सकते हैं।
- CGTMSE Loan कैसे ले सकते हैं।
- Project Loan कैसे ले मिलता है
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें 👍
FAQs : Pmegp Loan Scheme Details in Hindi
पीएमईजीपी लोन कैसे मिलता है?
पीएमईजीपी लोन मुख्यत दो प्रकार के उद्योगों के लिए दिया जाता है। पहला मैन्यूफैक्चरिंग उद्योग और दुसरा सर्विस सेक्टर उद्योग। दोनो तरह उद्योगों के लिए अलग अलग नियम हैं। मैन्युफैक्चरिंग उद्योग के लिए 50 लाख तक और सर्विस सेक्टर उद्योग के लिए 30 लाख तक का लोन दिया जाता है। आप अगर 18 वर्ष के है और 8 वीं कक्षा पास हैं तो यह लोन ले सकते है।
Pmegp योजना क्या है?
pmegp योजना के अंतर्गत 50 लाख रुपए तक का लोन मैन्युफैक्चरिंग उद्योग लगने के लिए दिया जाता है। और 30 लाख तक लोन सर्विस सेक्टर उद्योग के लिए दिया जाता है। इस लोन में आपको जमीन के कागज या किसी की गारंटी देने की आवश्कता नहीं होती।

मैं पिछले 10 वर्षों से वित्तीय क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मैं इस ब्लॉग पर अपना फाइनेंस सम्बंधित अनुभव और नॉलेज को शेयर करता हूँ। आपको इस ब्लॉग पर दी गयी जानकारी कैसी लगी कमेंट करके बताएं।