Cashe Loan App से लोन कैसे लें | Cashe Loan App Review in Hindi
दोस्तों, आज कल महंगाई इतनी ज्यादा बड़ चुकी है के हमें हर वक्त पैसे की जरूरत महसूस करते हैं। चाहे हमारे पास कितने भी पैसे हो जाए पैसे कम पड़ ही जाते हैं। इसके लिए आप लोन ले सकते है जिसे आप छोटी छोटी किस्तों में हर महीने चूका सकते हैं, और आपका काम भी निकल जाता है। और यह लोन आप घर बैठे ही ले सकते हैं। यह लोन आप किसी भी निजी कार्य के लिए ले सकते हैं, जैसे बच्चों की स्कूल फीस, शादी के लिए, मेडिकल इमरजेंसी के लिए और किसी अन्य कार्य के लिए। तो आज हम बात करेंगे एक ऑनलाइन लोन ऐप की जो आपको घर बैठे लोन देगी। इस ऑनलाइन ऐप का नाम है Cashe Loan App. तो आज हम जानेंगे Cashe Loan App क्या है, Cashe Loan App से लोन कैसे ले सकते हैं, Cashe Loan App की ब्याज दर क्या है, Cashe Loan App से कितना लोन मिल सकता है। Cashe Loan App से लोन लेने की क्या योग्यताएं हैं। चलिए जानते हैं।
Cashe Loan App क्या है? – Cashe Loan App kya hai in hindi
Cashe एक instant loan app है, जो आपको डिजिटल पर्सनल लोन प्रदान कराती है। यह 1000 रुपए से लेकर अधिकतम 400000 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन देती है। आप चाहे नौकरी करते हैं या खुद का बिजनेस आप Cashe Loan App से लोन ले सकते हैं।
Cashe Loan App से लोन लेने के क्या फायदे हैं? (Cashe loan benefits)
Cashe Loan App से लोन एक easy loan हैं, और इसके बहुत सारे फायदे है।
- Cashe App से लोन लेने के लिए आपकी बैंक के बार बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होती।
- आपको urgent जरुरत के लिए लोन मिल जाता है।
- आपके लोन का प्रोसेस 20 मिनट में हो जाता है।
- आपको अपने physical डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं पड़ती।
- आपको कम सिबिल स्कोर (Cibil Score) पर भी लोन मिल जाता है।
- Cashe Loan App से आपको लम्बी अवधि के लिए लोन मिल जाता है।
- Cashe Loan App से लोन लेने के लिए आपको किसी की कोई गारंटी देने की जरूरत नहीं होती है।
- Cashe Loan App पर आपको रिड्यूसिंग ब्याज दर पर लोन दिया जाता है। जिससे आपका मूल और ब्याज एक साथ तय किस्तों द्वारा चुक जाता है।
Cashe App से लोन लेने के लिए क्या योग्यताएं होनी चाहिए? (Cashe loan eligibility)
Cashe Loan App से लोन लेने के लिए कुछ योग्यताएं होनी चाहिए। यह इस प्रकार हैं।
- आपका भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
- आपकी उम्र 20 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आपकी तन्खा 12000 से अधिक होनी चाहिए।
- आपके पास इस्थाई पते का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आपकी salary आपके बैंक खाते में direct ट्रांफर होनी चाहिए।
Cashe Loan App से किस लिए पर्सनल लोन लिया जा सकता है? (Purpose of Cashe loan)
Cashe App से आप किसी भी निजी कार्य के लिए लोन ले सकते है। यह कुछ भी हो सकता है।
- बच्चों की पढ़ाई के लिए।
- शादी के लिए।
- मेडिकल इमरजेंसी के लिए।
- मकान का काम करने के लिए।
- यात्रा के लिए।
- किसी भी urgent जरुरत के लिए।
- अन्य कोई कार्य के लिए।
Cashe App से लोन लेने के लिए क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए? (Documents requirement of Cashe loan)
Cashe App से लोन लेने के लिए आपके पास डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता पड़ेगी। यह डॉक्यूमेंट्स इस प्रकार हैं।
अगर आप नौकरी करते है। तो यह डॉक्यूमेंट्स चाहिए।
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- बिजली का बिल। अगर आप किराए पर रहते हैं तो किरायनामा चाहिए।
- सैलरी स्लिप
- बैंक स्टेटमेंट (ताजा 3 महीने का)
अगर आप अपना खुद का व्यवसाय करते है। तो यह डॉक्यूमेंट्स चाहिए।
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- बिजली का बिल। अगर आप की किया पर रहते है तो किरायनामा होना चाहिए।
- इनकम टैक्स रिटर्न (अगर आप भरते हैं तो)
- बैंक स्टेटमेंट (ताजा 3 महीने का)
Note : यह डाक्यूमेंट्स लोन की आवश्यकता के अनुसार कम या ज्यादा हो सकते हैं।
Cashe Loan से लोन लेने पर क्या ब्याज दर लगती है? (Cashe loan interest rate)
Cashe loan से पर्सनल लोन लेने पर वार्षिक अधिकतम ब्याज दर 30.42% लगती हैं। यह ब्याज दर Cashe Loan App के लोन लेते समय अलग भी हो सकती हैं। क्योंकि ब्याज दर आपकी प्रोफाइल और सिबिल स्कोर पर निर्भर करती हैं।
Cashe App पर लोन कितने समय के लिए मिलता है? – Cashe loan tenure
Cashe App पर आपको कम से कम 3 महीने से शुरू होता है, और लोन चुकाने के लिए अधिकतम 18 महीने का समय मिलता है। आपकी प्रोफाइल के हिसाब से समय या अवधि निश्चित (loan tenure) की जाती है।
Cashe Loan कितने शहरों में लोन देती है? – Cashe loan kis kis shahar me loan deti hai
Cashe Loan द्वारा अभी तक यह जानकारी नहीं दी गयी है के वह किस किस शहर में लोन प्रदान करते है।
Cashe App लोन के लिए क्या करना होगा? – How can I get a loan from the Cashe loan app
Cashe App लोन लेने के लिए गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। आगे इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- Google Play Store से डाउनलोड होने के बाद एप को खोलें।
- अब इस App के द्वारा पूछे गए सवालों का सही सही उत्तर इसमें भरें।
- इसमें अपना नाम (पैन कार्ड के अनुसार) भरें।
- आपका पूरा पता भरें जहां आप अभी रह रहे हैं।
- अपनी महीने की आय की जानकारी दें।
- अपने मोबाइल नंबर का OTP द्वारा verification कराएं।
- अपनी बैंक डिटेल भरें।
- सभी verification complete होने के बाद आपका लोन हो जाता है।
- लोन की राशि और क़िस्त आपको बता दी जाती हैं।
- अगर लोन की धन राशि और ब्याज दर से सहमत हैं तो आगे भाड़े।
- इसके बाद आपका ऑनलाइन लोन एग्रीमेंट हो जाता है।
- लोन एग्रीमेंट ध्यान से पड़ें अगर आप सभी नियम व शर्तों से सहमत हैं तो आपके लोन एग्रीमेंट का OTP Verification होता है। यह Verification होते ही आपका लोन एग्रीमेंट भी पूरा हो जाता हैं।
- इसका आपके लोन की धन राशि आपकी बैंक खाते में ट्रांफर कर दी जाती हैं।
क्या Cashe App से लोन बीच में बंद करना के कोई चार्जेस लगते हैं? – Cashe loan foreclosure charges
हां, अगर आप Cashe App से लिए हुआ लोन समय से बंद करना चाहते है तो आपको Foreclosure चार्जेस देने पड़ते हैं, इनकी पूरी जानकारी के लिए Cashe Loan की website पर संपर्क कर सकते हैं।
अन्य पड़ें :
FAQ: CASHe Loan App
क्या Cashe Loan आरबीआईसे रजिस्टर्ड है? – Is Cashe loan registered with RBI

Cashe Loan App एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है जो अन्य RBI द्वारा रजिस्टर्ड एनबीएफसी के साथ जुड़ कर लोन प्रदान करती है।
Cashe Loan customer care से और support के लिया कहा संपर्क करें?
Cashe Loan से सम्पर्क करने के लिए आप Mail कर सकते हैं।
E-mail Address:
support@cashe.co.in
Contact Address:
Bhanix Finance and Investment Ltd (CIN: U65910MH1996PLC300645)
5th Floor, Paville House, Twin Towers Lane, Prabhadevi, Mumbai.

मैं पिछले 10 वर्षों से वित्तीय क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मैं इस ब्लॉग पर अपना फाइनेंस सम्बंधित अनुभव और नॉलेज को शेयर करता हूँ। आपको इस ब्लॉग पर दी गयी जानकारी कैसी लगी कमेंट करके बताएं।